मानवता फिर शर्मसार, इस बार जिला काँगड़ा के शनि मंदिर में छोड़ा गया नवजात, मौत

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश में लगातार बारिश बर्फबारी हो रही है और ठंड भी काफी अधिक है। ऐसे में कोई अज्ञात व्यक्ति भारी बर्फबारी के बीच एक नवजात बच्ची को छोड़ गया। ठंड के कारण नवजात की मौत हो गई है और पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

जिला कांगडा के उपमंडल जयसिंहपुर के कंगेहन स्थित शनिदेव मन्दिर के पास किसी अज्ञात शख्स ने नवजात बच्ची को कंपा देने वाली ठंड में छोड़ दिया। सोमवार सुबह जब गांववालों ने कंबल में लिपटी बच्ची को देखा तो, मौके पर पहुंचे पंचायत के उपप्रधान सुनील राणा द्वारा इसकी सूचना आलमपुर पुलिस चौकी में दी।

उपप्रधान सुनील राणा ने बताया कि शिशु नवजात है और संभवता सुबह ही उसे रखा गया है, क्योंकि जिस कम्बल में उसे लपेट गया था वो गीला नहीं हुआ था जबकि रात से ही बारिश जारी है। मंदिर में शिशु छोड़ने की खबर मिलते ही यहां भारी संख्या में लोग पहुंच गए।

एसएचओ केसर सिंह ने बताया कि जांच जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि नवजात किसका है और उसे यहां कौन छोड़कर गया है। क्षेत्र में इस प्रकरण की खूब आलोचना हो रही है। लोग मासूम की मौत के दोषी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...