बालिका दिवस पर राजीव, अमित, सुहानी और श्रुति हुए सम्मानित

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जस्वाल

जैसे की हम जानते हैं कि 24 जनवरी को पूरे भारतवर्ष में बालिका दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर शान्ती फॉउंडेशन कार्यालय अशोकपुर टिकिया वजीरगंज गोण्डा में राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. विजय कुमार शाह पद्मश्री महाराष्ट्र, विशिष्ट अतिथि सुनील दत्त मिश्रा अभिनेता छत्तीसगढ़, रेनू रॉव प्रवक्ता डायट गोण्डा, विशिष्ट वक्ता रम्भा सिंह माँ माया फॉउंडेशन, ज्योति शिक्षिका हरियाणा, विशेषज्ञ विनीता कुशवाहा एस आर गोण्डा, पिंकी देवी अध्यक्ष शान्ती फॉउंडेशन गोण्डा, सुनील कुमार आनन्द के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

जिसमें बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ दहेज, भ्रूण हत्या एवं लिंग भेद जैसी कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में कांगड़ा के अमित डोगरा, भाषा अध्यापक राजीव डोगरा तथा उनकी छात्राएं श्रुति तथा सुहानी सहित पूरे भारत के 100 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने पर हंसराज, सरोज कुमारी तथा बच्चों के माता-पिता इंदु बाला, मनजीत सिंह, बीना देवी और वीर सिंह ने अत्यंत खुशी व्यक्त की तथा अध्यापक राजीव डोगरा का भी धन्यवाद किया जो बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा है तत्पर रहते हैं।

राजीव डोगरा (भाषा अध्यापक) गवर्नमेंट हाई स्कूल ठाकुरद्वारा, पता-गांव जनयानकड़, पिन कोड -176038
कांगड़ा हिमाचल प्रदेश, 9876777233, rajivdogra1@gmail.com

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...