धौलाधार की पहाड़ियों में फसे 4 युवको में 2 की मौत, 2 अस्पताल में भर्ती

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती योल के स्लेट गोदाम के ऊपरी क्षेत्र की राइजिंग स्टार हिल टॉप के पीछे स्लाइडिंग जोन में ट्रैकिंग करने गए 4 युवकों में से 2 की मौत हो गई जबकि 2 को देर शाम को रैस्क्यू कर जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया गया।

मृत युवकों की पहचान रोहित पुत्र परमजीत व मोंटी धीमान निवासी (अंबाला) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बीते शनिवार शाम स्लेट गोदाम के रहने वाले रोहित (18), सत्यम (17) व रोहित (16) और मोंटी धीमान राइजिंग स्टार हिल टॉप के लिए निकले थे।

शनिवार शाम को भारी बर्फबारी के बीच चारों युवक रास्ता भटक गए। इस दौरान किसी तरह उन्होंने अपने लापता होने की सूचना परिजनों को दी थी। इसके बाद परिजन, स्थानीय लोग और रैस्क्यू टीमों ने लापता युवकों को ढूंढने के लिए सर्च ऑप्रेशन चलाया था।

रैस्क्यू टीम ने रोहित व सत्यम को पहले रैस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद रोहित और मोंटी धीमान को देर रात रैस्क्यू कर लिया गया था लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। एसपी कांगड़ा डाॅ. खुशहाल शर्मा ने लोगों से अपील की है कि बर्फबारी के चलते लोग ऊपरी क्षेत्रों की ओर न जाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...