अनाज मंडी रियाली का आज से काम शुरू, किसानों में छाया उत्साह

--Advertisement--

Image

गुरमुख सिंह रियाली- फतेहपुर

जिला कांगड़ा की तहसील फतेहपुर की पंचायत रियाली में मंडी खुलने का मसला काफी समय से लंबित चल रहा था । जिसके कई बार उद्घाटन भी हुए परंतु उद्घाटन उद्घाटन ही बनकर रह गए ग्राउंड लेवल पर कार्य ना हो सका।
जिसकी वजह से सीमावर्ती क्षेत्र के हजारों किसानों की फसल को कोडियो के भाव पंजाब में खरीदा जाता रहा रहा है। यहां के सीमावर्ती क्षेत्रों की हमेशा से ही मांग रही है । हमारी फसल की उचित मूल्य पर खरीद की जाए। परंतु अभी तक ऐसा कुछ ना था ।

आपको बताते चलें कि हाल ही में कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर इस जगह पर मंडी का शिलान्यास करके गए थे। जिसके कारण अनाज मंडी रियाली काफी विवादों के घेरे में भी रही। समाचार पत्रों में यह भी सूचना प्रकाशित होती रही की मंडी के नाम पर केवल लॉलीपॉप ही दिया जा रहा है, लेकिन आज हर प्रकार के भ्रम को सरकार द्वारा दूर कर दिया गया है । किसानों की सुविधा के लिए मंडी बनाने को स्वीकृति दे दी गई ।

आज बाद दोपहर एपीएमसी की तरफ से जोगिंदर सिंह जेई ओर अरुण शर्मा कांट्रेक्टर के साथ पहुंचे और निर्देश दिए कि तुरंत इस जगह को समतल कर के आगामी कार्रवाई शुरू की जाए, ताकि आने वाले समय में किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना रहे ।

इस समय मौजूद लोगों में मुख्य तौर पर पूर्व प्रधान रमेश चंद्र, उप प्रधान मखन दीन, मेंबर पंचायत पुरुषोत्तम लाल, समाजसेवी अर्जुन लाल, सामू कसाना आदि हाजिर रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...