बेटी की तलाश के लिए पिता ने मुख्यमंत्री को लिखी चिट्ठी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

बेटी के लापता होने से दुखी और पुलिस की जांच से हताश एक पिता ने अपनी बेटी की तलाश के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखा है। पत्र में विद्या सागर पुत्र श्री राम सरन स्थाई पता गाय भटेडफाला डाकघर भड़ोलीकला तहसील झंडूता जिला बिलासपुर ने लिखा है कि वे फिलहाल बिलासपुर में रह रहें उनका स्थाई पता अमृतसर पंजाब है। उनकी बेटी आंचल शर्मा जो कि पंजाब नैशनल बैंक की शाखा हटवाड़ जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में बतौर क्लर्क कार्यकर रही थी।

9 नवंबर 2021 को अंतिम बार उनकी आंचल से मोबाइल पर बात हुई थी। उसके बाद से आंचल का कोई पता नहीं है। उन्होंने हमीरपुर के महिला थाने में बेटी की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। उन्होंने हमीरपुर निवासी विजय कुमार पुत्र श्री माधो राम निवासी दुले डाकघर लाहड तहसील नादौन पर पुत्री के अपहरण की शंका भी जाहिर की थी। इसके बाद भी पुत्री का कोई पता नहीं चला सका है और ना ही पुलिस ने उनकी बेटी की तलाश में कोई उचित कार्रवाई की है।

विद्यासागर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनकी बेटी की तलाश में उचित कार्रवाई करने के लिए निवेदन किया है। विद्यासागर का कहना है कि वे इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट है। उन्होंने कहा कि मेरी पुत्री आंचल शर्मा की किडनैप की जांच पुलिस के अलावा अन्य एजेंसी से भी करवाने की अनुकम्पा करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...