घर से लापता किशोर का शव पेड़ से लटका मिला

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

उपमंडल अम्ब की राजपुर जसवां पंचायत में एक 18 वर्षीय किशोर का शव घर के समीप पेड़ से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि किशोर दसवीं पास था और अंदेशा है कि कुछ समय से अवसाद का शिकार था। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी आशीष पठानिया ने की है।उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद मृतक क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर शव उसके स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद हरि नारायण पुत्र बृज मोहन निवासी राजपुर जसवां का शव घर के समीप ही जामुन के पेड़ से लटता हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि किशोर सुबह से घर से लापता था। परिवार के सदस्य उसे गांव में आसपास ढूंढते रहे। दोपहर बाद चार बजे मृतक के पिता ने घर से लगभर चार सौ मीटर दूरी पर ही एक जामुन के पेड़ पर बेटे का शव लटका हुआ पाया।

सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि बृज मोहन के चार बेटों और दो बेटियों में मृतक पांचवीं संतान था।

एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...