प्रदेश में अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के फिलहाल तबादले नहीं हो पाएंगे। प्रदेश में बजट सत्र तक तबादलों पर रोक लगा दी गई है। वर्ष 2022-23 का बजट सत्र तैयार करने की वजह से सरकार ने ये फैसला लिया है। शुक्रवार को इस संबंध में कार्मिक विभाग की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं।

इसके मुताबिक किसी भी विभाग, बोर्ड, निगम, विवि इत्यादि में अगले बजट सत्र तक कोई तबादला नहीं होगा। विशेष परिस्थितियों में मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद ही तबादले हो सकेंगे। मुख्यमंत्री भी अति विशेष परिस्थिति में तबादला करेंगे।

इस बारे में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं बोर्डों-निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों को आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि प्रदेश में अभी बजट सत्र की तारीख की घोषणा नहीं हुई है। बजट सत्र फरवरी से अप्रैल के पहले हफ्ते तक चलता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...