चम्बा: भटियात के थुलेल (भगियां) में मिले मृत व्यक्ति की हुई पहचान

--Advertisement--

Image

सिहुंता- अनिल संब्याल

जिला चम्बा के भटियात क्षेत्र की पंचायत थुलेल के भगियां में किसी अनजान व्यक्ति के मृत अवस्था में मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत पड़े व्यक्ति की पहचान हो गई है।
मृत व्यक्ति का नाम सरोत सिंह सपुत्र गाटा राम उम्र लगभग 55 बर्ष गांव गोला तहसील सिहुंता जिला चम्बा के रूप में हुई है।

कुछ ग्रामीण सुबह पशुओं को चारा लेने के लिए जंगल में हुए थे तो उन्होंने जंगल में मृत व्यक्ति को देखा और इसकी सूचना पंचायत प्रधान थुलेल को दी। बता दें कि सरोत सिंह के तीन बड़े भाई भी हैं जो अलग रहते हैं। सरोत सिंह की शादी नही हुई थी और वह अपने भाइयों से अलग रहता था।

जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति शराब पीने का आदि भी था। घरवालों के अनुसार सरोत सिंह तीन चार दिनों से घर से गायब था। पोस्टमाटम करने के बाद ही मृतक को घरवालों के सपुर्द किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी है कि यह व्यक्ति यहां तक कैसे पहुंचा, अभी तक कोई तथ्य सामने नहीं आया हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...