पेंशनर्स एसोसिएशन ने 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 8 वरिष्ठ पेंशनर्स को किया सम्मानित

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

शनिवार को बचत भवन नूरपुर में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन ने  सम्मान समारोह का आयोजन किया । समारोह में नूरपुर के एसडीएम एसडीएम अनिल भारद्वाज ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया ओर समारोह की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसएल गुप्ता ने की ।

इस मौके पर एसोसिएशन ने 80 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 8 वरिष्ठ पेंशनर्स इकबाल कृष्ण शर्मा,  हरबंस लाल, करतार सिंह, पृथ्वी सिंह, भीम राज, मोहन सिंह, सरण सिंह व जयराम महाजन  को शाल , टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस मौके पर अपने संबोधन में एसडीएम अनिल भारद्वाज ने इस मौके पर कहा कि हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स एसोसिएशन पेंशनरों की समस्याओं को हल करने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने सभी पेंशनरों की लंबी आयु की कामना की। उन्होंने कोरोना महामारी से बचने के लिए सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने की भी अपील की।

एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएल गुप्ता ने इस मौके संगठन द्वारा पेंशनर्स के हित में की जा रही गतिविधियों का ब्योरा दिया व पेंशनर्स की मांगों व समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन 1995 से पेंशनरों के हित में काम कर रही है व पेंशनरों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठा रही है।

उन्होंने सरकार से पेंशनर्स की लंबित मांगों को तुरंत हल करने की मांग की, उन्होंने कहा कि सरकार की टाल मटोल नीति से पेंशनर्स में भारी रोष पनप रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 के बाद अभी तक सरकार जेसीसी की बैठक नही बुला सकी है। उन्होंने सरकार से 65,70 व 75 वर्ष से आयु पूर्ण करने पर 5,10 व 15 प्रतिशत वृद्धि भत्ते के रूप में मूल पेंशन में जोड़ने की मांग की।

उन्होंने मेडिकल भत्ता 400 रूपए से बढ़ाकर 2000 करने की मांग की। उन्होंने पेंशनर्स की आंखों के ऑप्रेशन के लिए 6500 रूपए चिकित्सा भत्ता बढ़ाकर 15000 करने की मांग की। उन्होंने सरकार से चिकित्सा भत्ता की पेंशनरों से दोबारा ऑप्शन लेने की अपील की। उन्होंने पेंशनरों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों को मूल रूप से लागू करने के लिए संशोधित पैंशन नियमों की अधिसूचना जारी करने की मांग की।

समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारी जसवंत धीमान, सतीश शर्मा,  रणजीत धीमान, आरके गुप्ता, ,  इंद्र शर्मा, अजीत मैहता, आरसी शर्मा, सुखदेव शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कुशल पठानिया, चैन सिंह, अरविंद शर्मा, लक्ष्मी नारायण रमेश शर्मा व राकेश महाजन सहित अन्य सदस्य व पेंशनर्स मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...