कुल्लू से मारंडा आंखें चैक करवाने आ रहे परिवार का जोगिंद्रनगर में ऐक्सीडेंट

--Advertisement--

Image

कुल्लू-आदित्य

जोगिंद्रनगर के शनि देव मंदिर के पास मंगलवार सुबह मंडी की तरफ से आ रही गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के अनुसार इसमें कुल्लू का एक परिवार जो मारंडा के अस्पताल में आंखो के चेकअप के लिए जा रहा था। लेकिन जोगिन्द्रनगर के शनि मंदिर के पास गाड़ी पहाड़ से जा टकराई।

गाड़ी का अगला एक टायर फट गया तथा आगे के दोनों बैलून भी खुल गए। हादसा सुबह साढ़े छह बजे के करीब पेश आया। गाड़ी में पिता हरीराम, बेटे धर्म चंद को सिर में चोटें लगी हैं, जिससें दोनों को 8-8 टांके लगे हैं तथा साथ बैठी पत्नि सीती देवी, पोता निक्मिल व संदीप को मामूली चोटें लगी हैं।

परिवार कुल्लू के ढालपुर का रहने वाला है। डॉक्टर नीलम ने बताया की घायलों को उपचार दे दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...