हड़ताल का आज 54वा दिन, भरी बर्फ़बारी में भी डटे कर्मचारी,प्रशासन बेसुध

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

 

किन्नौर के काफनू में लगी परियोजना से निकाले गए कर्मचारियों की लगातार चल रही हड़ताल का आज 54वा दिन हो गया है। जहाँ आज पूरे हिमाचल का तापमान घिर चुका है। वही जनजातीय किन्नौर में तापमान माइंस डिग्री पहुंच गया है। लगतार भरी बर्फ़बारी हो रही है।

वही अपनी मांगों को लेकर 54 दिनों से अनिशिचत कालीन हड़ताल पर स्थानीय कर्मचारी जिन्हें कंपनी ने कोरोना कर्फ्यू में एक शार्ट नोटिस लगा कर निकाल दिया था। उनकी सुनवाई ना होने से स्थानीय कर्मचारी इस बर्फबारी में अपनी जान कि परवा न किये हुए भी आज इस हड़ताल को चलाये हुए है।

संगठन के प्रधान रति राम नेगी का कहना है कि, कंपनी में रोजगार के अवसर होकर भी ना ही प्रशासन उनकी मांगों को सुन रही है और ना ही कंपनी मैनेजमेंट। जबरदस्ती स्थानीय कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। जहा सरकार इन्वेस्टर मीट करवा कर लोगो को रोजगार देने की बात करती है। वही दूसरी तरफ काफनू में लगी कंपनी में रोजगार का अवसर होकर भी कर्मचारियों को बाहर निकाल रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...