नूरपुर की जनता है असली टिकट: निक्का 

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

नूरपुर भाजपा जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने नववर्ष के दिन जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ अपने समर्थकों के साथ नूरपुर शहर के चौगान से किया। यात्रा के दौरान निक्का ने नूरपुर शहर के व्यापारियों व रेहड़ी फड़ी वालों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी व लड्डू बांटे।  इसके बाद निक्का ने नूरपुर के ऐतिहासिक मंदिर श्री बृज राज स्वामी मंदिर में माथा टेका। इसके उपरांत पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि नव वर्ष के साथ ही उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज कर दिया है।

उन्होंने कहा कि शहर के व्यापारियों व रेहड़ी फड़ी वालों के साथ रूबरू होने के दौरान कुछ समस्याएं पाई गई है। कोरोना काल में रेहड़ी-फड़ी वालों से नगर परिषद द्वारा 20 रुपये प्रति दिन चार्ज किया जा रहा है जोकि माफ होना चाहिए। वहीं दुकानदारों का कहना है पिछले 2 सालों में  कोरोना काल में व्यापार का नुकसान हुआ है। बाजार में सन्नाटा पसरा है। व्यापारियों की मांग थी कि शहर में चल रहे नूरपुर के सरकारी कालेज को स्थान्तरण न किया जाए,तांकि बाजार की रौनक और चहल पहल बनी रहे, सरकार ने जो नई जगह तय की है उस जगह कोई नया कालेज लेकर आएं।  निक्का ने कहा कि व्यापारियों ने सड़कों की दयनीय हालत, बिजली और पानी की किल्लत जैसी मूलभूत सुविधाओं पर भी समस्याएं रखी।

जिला महामंत्री रणवीर सिंह निक्का की जन आशीर्वाद यात्रा पर आने वाले चुनाव में किस पार्टी से टिकट लेने के सवाल पर निक्का ने कहा कि नूरपुर की जनता ही उनकी टिकट है। उन्होंने कहा कि जनता जिसके साथ होती है उसको किसी पार्टी की टिकट की जरूरत नहीं। उन्होंने कहा कि नूरपुर का इतिहास रहा है कि जनता ने आजाद उम्मीदवारों को भी अपना आशीर्वाद देकर विधानसभा पहुंचाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...