लंज:पूर्व सैनिक लीग द्वारा 60 वीर जांवाजों को समम्नित किया

--Advertisement--

Image

लंज- निजी संवाददाता

लंज के पीडव्यूडी रेस्ट हाऊस में आज 1971 की वंगलादेश की मुक्ति वाहिनी लडाई की विजय दिवस की स्वर्ण जयंती पूर्व सैनिक क्लाक लंज द्वारा मनाई गई। जिसमें वतौर मुख्यातिथि पूर्व सैनिक लीग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने शिरकत की ।

इस मौके पर मनकोटिया ने 1971 के युद्द को याद करते हुए कहा कि लडाई वोलने को आसान है पर उस लडाई में हमारे 12 सैनिक या तो शहीद हुए थे या फिर पूरी तरह से आपाहिज हो गए थे लेकिन हमारे सैनिकों ने कभी पीठ नहीं दिखाई जो काम उनको दिया गया। उसको पूरा करके ही राहत की सांस ली थी।

उन्होने कहां कि पूर्व सैनिको की लडाई व उनके हक के लिए वह आज भी लडाई लड रहे है। पहले वाहरी देश के दुश्मनों से लडते थे आज अंदर के दुश्मनों से लड रहे है। उन्होने कहा कि 3 दिसंवर को शुरू हुई थी व 16 दिसंवर को हमारे जंवाज सैनिको ने उसे 13 दिन के अंदर जीत लिया था ।

इस मौके पर पूर्व सैनिक लीग द्वारा 60 वीर जांवाजों को समम्नित किया। जिन्होने 1971 की लडाई में भाग लिया था व 40 से ज्यादा वीरनारियों को भी सम्मानित किया गया। जिनके पतियों ने उस लडाई में भाग लिया था ।

उन्होने कहा कि जल्द ही पूर्व सैनिकों के लिए मोवाईल केंटीन की सुविधा दौवारा शुरू कर दी जाऐगी जिसकी वात हो गई है।

इस मौके पर कर्नल वाई एस राणा अध्यक्ष पूर्व सैनिक लीग कांगड़ा,कर्नल आर एस कार्की,कर्नल आर पी गुलेरिया,कर्नल कंवर सिंह,केप्टन कपूर सिंह एक्स सर्विस व्लाक लंज के अध्यक्ष,केप्टन शक्ति चंद,केप्टन गुरमेश सिंह,लेफ्टिनेंट डीएस जसवाल,केप्टन प्यार सिंह,कप्टेन विक्रम गुलेरिया,सुवेदार जनम सिंह,सुवेदार कुलवीर सिंह,हवलदार प्रितम सिंह,हवलदार सुरेंद्र पांजला,हवलदार राज कुमार सहित सैंकडों पूर्व सैनिक व वीर नारियां मौजूद रही।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...