ज्वालामुखी के चंगर् क्षेत्र के लिए परिवहन निगम की मुद्रिका बस सेवा शुरू 

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा 

ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के चंगर् क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए आज ज्वालामुखी में देहरा डिपो की मुद्रिका बस का शुभारंभ स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने किया ।

इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम देहरा कुशल चंद, भाजपा नेता मान चंद राणा, चमन पुंडीर, विजय मेहता व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

यह मुद्रिका बस चंगर् क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए घोषित की गई थी ।जिसे आज विधिवत चालू किया गया है । विधायक रमेश धवाला ने बताया कि यह बस सुबह 7:00 बजे बग्गी से चलेगी और फिर पिहड़ी महादेव के कोरली थील ब्लाहड कलां खूंड़िया थड़ा बदेहड चिकली नहालिया सूरानी कंदवाड कल्लरू ब्लॉच छोटा खूंडिया से बग्गी जाएगी ।

रोजाना यह रूट जारी रहेगा ताकि छोटे-छोटे रास्तों पर भी लोगों को बस सुविधा मिल सके। छोटे-छोटे गांव को यह सुविधा मुद्रिका बस के रूप में जॉनी जाएगी और पूरे विधानसभा क्षेत्र के चंगर् इलाके का दौरा करेगी। उन्होंने इस मौके पर चंगर् क्षेत्र की जनता को बधाई दी है l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

करवाचौथ 29 अक्टूबर को, शाम 5:38 से पूजा का शुभ मुहूर्त; रात 8:17 बजे दिखेगा चांद

करवाचौथ का त्योहार 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा,...

दिवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी

दिवाली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए...

कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप जब्त

कांगड़ा जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले का भंडाफोड़...