नाम की स्मार्ट सिटी नाले गंदगी से तर, शामनगर स्थित गोरखा भवन के नाले में बिखरा पड़ा कूड़ा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

धर्मशाला नाम की स्मार्ट सिटी बनकर रह गया है। आलम यह है कि शहर के नाले गंदगी से तर हैं। शहर के वार्ड नंबर 10 शामनगर स्थित गोरखा भवन के साथ लगते नाले में कूड़ा कचरा बिखरा पड़ा है तो नाला भी गंदगी से तर है। हालांकि इस क्षेत्र में गोरखा भवन होने से आए दिन कार्यक्रम होते रहते हैं, लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली है। हालांकि ये वार्ड पूर्व महापौर एवं मौजूदा समय में वार्ड 11 रामनगर के पार्षद देवेंद्र जग्गी का वार्ड रहा है। जहां से पिछली दफा उन्होंने चुनाव जीता था।

शहर के नालों में कूड़ा कर्कट बिखरा होना भी निगम की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल रहा है, क्योंकि शहर में नगर निगम की ओर से दोहरी सफाई व्यवस्था अपनाई जा रही है। साथ ही बकायदा घर-घर व दुकान-दुकान से कूड़ा एकत्र करने के लिए वाहन भी घूमाया जाता है, लेकिन इस नाले का आलम देखकर यही लगता है कि या तो यहां तक वाहन व सफाई कर्मी नहीं पहुंचते या फिर निगम की सफाई व्यवस्था के तहत दी जा रही सुविधाओं का लाभ स्वयं शहरी नहीं उठा रहे।

हालांकि निगम क्षेत्र में अभी तक सौ फीसद डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र तो नहीं हो पा रहा है, लेकिन वार्ड शामनगर का ये क्षेत्र बिलकुल सटा हुआ है, ऐसे में कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि आखिर यहां नाले का हाल ऐसा क्यों है। यही नहीं इसी के साथ लगती चरान खड्ड के किनारों में भी कूड़ा फेंका जा रहा है। जिससे चरान खड्ड भी दूषित हो रही है।

यह बोले ओंकार नैहरिया
नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नैहरिया के मुताबिक शहर का चयन स्मार्ट सिटी के रूप में हुआ है। लेकिन शहर तब तक स्मार्ट नहीं बन सकता जब तक लोगों की सोच भी स्मार्ट नहीं हो जाती। शहरियों को चाहिए कि वह भी निगम को सहयोग करें और सफाई कर्मियों या फिर शहर में कूड़ा उठाने के लिए घुमाए जाने वाले वाहन में तैनात कर्मियों को कूड़ा सौंपे। निगम की ओर से ऐसे सभी स्थानों पर नजर रखी जाएगी और यदि कहीं कोई खड्डों या नालों में कूड़ा फेंकता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ीकारवाई अमल में लाई जाएगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...