दो माह से लापता 24 वर्षीय युवती का नाला के पास मिला शव

--Advertisement--

Image

ज्वालाजी -शीतल शर्मा

चंगर क्षेत्र तहसील खुंडिया के टिक्कर नाला के पास एक युवती का पुराना शव मिला है, जो कि दो माह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी खुंडिया प्यार सिंह ने किया है।

जानकारी के अनुसार टिककर नाला के पास एक ग्रामीण बकरियां चराने गया हुआ था तो उसने नाले के पास एक युवती के शव को देखा और प्रधान को सूचना दी। ग्राम पंचायत प्रधान पिहड़ी ने दूरभाष द्वारा थाना खुंडिया में सूचना दी की एक युवती का सड़ा गला शव टिक्कर नाला के पास पड़ा है।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला और कपड़ों से शिनाख्त की गई तो पाया गया कि यह युवती 4 अक्टूबर से लापता थी और युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाना में दर्ज करवाई हुई थी।

थाना प्रभारी खुंडिया प्यार सिंह ने बताया युवती का शव घर से एक किलोमीटर नीचे एक गहरे टिक्कर नाले का पास मिला है और युवती की मौत लगभग 200 फीट ऊंची ढांक से नीचे गहरे नाले में गिरने से हुई है। मृतक युवती की पहचान सविता कुमारी उम्र 24 वर्ष पुत्री कश्मीर सिंह निवासी टिक्कर गलोटी के रूप में हुई है।

पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध किये हैं और किसी ने भी कोई शक जाहिर नही किया है। युवती मंदबुद्धि थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही करते हुए धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कन्फ्यूजन खत्म, कल एक ही दिन होगी अष्टमी और नवमी

हिमखबर डेस्क  चैत्र नवरात्रि पर्व में अष्टमी और नवमी को...

कितने दिन का होगा लॉकडाउन? दुनिया के सामने सबसे बड़ा संकट, मोदी ने दिए क्या संकेत?

हिमखबर डेस्क  मिडल ईस्ट में जारी जंग और तनाव थमने...

सरकार हिमाचल में बसाएगी 3 नए सैटेलाइट शहर, HUDCO और HIMUDA के बीच MoU साइन

हिमखबर डेस्क  प्रदेश में तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास...