सीसीटीवी ने पकड़ा मोबाइल लेकर नौ-दो ग्यारह हुआ चोर

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

घर मकान या व्यापारिक प्रतिष्ठान में सीसीटीवी किस तरह से आप की सुरक्षा कर सकता है. इसका एक ताजा उदाहरण सुजानपुर मैं देखने को मिला है। मामला सुजानपुर के एक मोबाइल की दुकान का है, जहां शुक्रवार को एक युवक सेकंड हैंड मोबाइल लेने के बहाने दुकान में आया और दुकानदार को बातों में उलझा कर वहां से करीब 40 हजार की कीमत वाला एक मोबाइल लेकर नौ दो ग्यारह हो गया।

चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी। दुकानदार ने पूरी वीडियो मोबाइल पर लोड की और चोर जिसका चेहरा पूरी तरह साफ दिख रहा था उसकी छानबीन की। मामला थाना सुजानपुर में पहुंचा और युवक के पास से चोरी किया गया मोबाइल प्राप्त हुआ है।

दुकान के मालिक ने सुजानपुर पुलिस का धन्यवाद किया है थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया गया है और चोर से पूछताछ की जा रही है। आरोपी युवक सुजानपुर के साथ लगती पंचायत का ही बताया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...