पति ने मौत के घाट उतारी पत्नी, बंद कमरे से बरामद हुआ शव

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

परवाणु क्षेत्र के टकसाल गांव में यूपी के युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार डाकघर दुर्जनपुर तहसील सुलेमानपुर जिला बलिया यूपी का रहने वाला संदीप अपनी 22 वर्षीय पत्नी काजल की गला घोंटकर हत्या करने के बाद फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि काजल के माता-पिता ने शनिवार शाम को फोन किया लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया। उसके बाद सुबह उसके कमरे पर जाकर देखा तो वहां ताला लगा पाया। इस पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ताला तोड़ा जहां काजल को मृत पाया। पुलिस ने संदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश जारी कर दी है। पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी पिछले 3 महीने से रोशन लाल ठाकुर, लोअर टकसाल के पास किराए पर रहते थे व इससे पहले वे बद्दी में रहते थे।

डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है व पुलिस संदीप की तलाश कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...