सुरेश कश्यप ने लोकसभा मे उठाया शिमला हवाई अड्डे का मुद्दा

--Advertisement--

Image

2020 से अभी तक शिमला के हवाई अड्डे पर कोई विमान नहीं उतरा है जिससे इस क्षेत्र के पर्यटन पर भी बड़ा असर पड़ा है।

शिमला- जसपाल ठाकुर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने लोक सभा मे माननीय सभापति के सामने शिमला जिले में स्थापित हवाई अड्डे के मुद्दे जोरशोर से उठाया। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि शिमला शहर एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है और पूरे विश्व के मानचित्र पर पहचान रखता है।

जब से कोविड का कठिन समय देश में आया तब से इस हवाई अड्डे पर हवाई सेवाएं रोक दी गई थीं। 2020 से अभी तक शिमला के हवाई अड्डे पर कोई विमान नहीं उतरा है जिससे इस क्षेत्र के पर्यटन पर भी बड़ा असर पड़ा है।

सुरेश कश्यप ने लोकसभा मे बताया की शिमला में एयर अलायंस का एटीआर 42 एयरक्राफ्ट आता था जो आते समय 30 से 35 यात्रियों को लाता था और वापसी पर 8 से 10 यात्रियों को ले जाता था।

उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से सिफारिश करते हुए कहा की शिमला के लिए हवाई सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करना चाहिए जिससे इस क्षेत्र को फायदा पहुंचेगा।

सांसद सुरेश कश्यप ने कुछ समय पहले शिमला हवाई अड्डे की एक बैठक भी ली थी जहां उन्होंने इस संदर्भ में सभी समस्याओं पर चिंतन भी किया था। शिमला के लिए इस प्रकार की सुविधा की लंबित मांग है और इससे जनता को बड़ी सुविधा मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...