पुलिस को गच्चा देकर नाक के निचे से फरार हुआ बलात्कार का आरोपी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

रेप केस में संलिप्त एक युवक पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है। नाबालिग से रेप मामले में गिरफ्तार आरोपी को शहतलाई पुलिस झंडूता क्षेत्र के बरठी अस्पताल में बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि लाई थी। ऐसे में पुलिस को चकमा देकर यह आरोपी युवक वहां से भाग गया।

पुलिस ने पूरी रात इस आरोपी को पकडऩे की कोशिश की लेकर अभी तक भी पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने आरोपी युवक का फोटो सोशल मीडिया सहित सभी थानों में भी भेज दिया है। इसके अलावा पंजाब-हिमाचल में बिलासपुर की अंतिम सीमा स्वारघाट पर नाका लगाया हुआ है। आरोपी युवक की पहचान मनोहर लाल (29 साल) तहसील आमला, जिला बदेली के रूप में हुई है।

युवक के खिलाफ 28 नवंबर, 2021 को मामला का दर्ज किया गया था। युवक पर आरोप है कि इसने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया है, जिसके चलते पुलिस इसको मेडिकल करवाने के लिए लेकर आ रही थी। उधर, एएसपी अमित कुमार का कहना है कि आरोपी युवक रात को भाग गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी युवक को पकड़ेगी, सभी थानों में जानकारी दे दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...