कांगड़ा में 12 नशा कारोबारियों की 6 करोड़ की संपत्ति जब्त करने के आदेश

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

जिला कांगड़ा में 12 नशा कारोबारियों की करीब 6 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने के आदेश पारित हुए हैं। वहीं सितम्बर-अक्तूबर माह में जिला भर में एनडीपीएस के तहत 32 मामले दर्ज हुए, जिनमें 4 किलो से अधिक चरस भी बरामद की गई है।

एसपी कांगड़ा डाॅ. खुशहाल शर्मा ने कहा कि मादक द्रव्यों की तस्करी को नियंत्रित करने और इन मामलों में सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मादक द्रव्य तस्करी में संलिप्त 12 आरोपियों की कुल 5 करोड़ 96 लाख रुपए की चल व अचल सम्पति भी प्राधिकृत अधिकारी द्वारा जब्त करने के आदेश पारित हुए हैं।

जिले में सितम्बर व अक्तूबर माह में एनडीपीएस.एक्ट के अन्तर्गत 32 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 3 अभियोगों में चरस की वाणिज्यक मात्रा बरामद की गई है। एसपी ने कहा कि हाल ही में जिले में वाहन चोरी के कुछ मामले दर्ज हुए हैं। इन मामलों की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला के नेतृत्व में विशेष अन्वेषण टीम का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा में पिछले कुछ दिनों में चोरियों की घटनाओं में इजाफा हुआ है। ये चोरियां रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक हो रही हैं, जिसके चलते पुलिस की ओर से जिला भर में नाकाबंदी भी रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक की जा रही है ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। यहां तक कि बाहर जाने वाले वाहनों की भी चैकिंग की जा रही है तथा चैसी नंबर भी चैक करके वाहन के दस्तावेजों से मिलान किया जा रहा है ताकि यह पता चल सके कि वाहन चोरी का तो नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...