
चम्बा- भूषण गुरुंग
आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रवक्ता सलीम मोहम्मद ने आरोप लगाते हुए बताया की चुराह विधानसभा के अंदर विकास के नाम पर विनाश चला हुआ है। एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें बघईगढ़ मैं सड़क पर तारकोल बिछाने का काम चला हुआ है। तारकोल बिछाने के कुछ घंटों बाद उखड़नी भी स्टार्ट हो गई है।
यहां पर साफ तौर पर पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार की मिली भक्त लग रही है। जनता के खून पसीने के टैक्स के पैसे को ऐसे ही बर्बाद किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी मांग करती है पीडब्ल्यूडी EXN चुराह से इसकी जांच की जाए और जिसकी इसमे लापरवाही नजर आती है उसके ऊपर करवाई अमल मैं लाई जाए। अन्यथा आम आदमी पार्टी चंबा सड़कों पर उतरने पर गुरेज नहीं करेगी।
