एंड्रॉयड फोन, बर्तन देकर मनाया जन्मदिन

--Advertisement--

Image

 

कार सेवा दल के आजीवन सदस्य राकेश शर्मा ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा चिन्हित किए गए एक भुंतर निवासी परिवार गीता देवी, जो कि ढाबा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करती है। पिछले लॉकडाउन में उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। सास ससुर भी बीमार रहते हैं, पति का भी परिवार को पालने में कोई खास संयोग नहीं है।बेटी को भी टैलेंटेड इंग्लिश मीडियम स्कूल से निकाल कर सरकारी स्कूल में डालना पड़ा।

परिवार की आर्थिक स्थिति को समझते हुए, रोजगार में वृद्धि हो उसके लिए राकेश शर्मा द्वारा बर्तन दिए और बेटी जो कि पढ़ाई में बहुत ही अव्वल दर्जे की है और कई बार अपनी क्लास में पहले नंबर पर आती है। केवल फोन ना होने के कारण उसे कई प्रकार की दिक्कतें आ रही थी। इन सारी समस्याओं को नागचला बरतन स्टोर के एमडी राकेश शर्मा ने अपने जन्मदिन पर पढ़ाई के लिए बेटी को एंड्रॉयड फोन दिया और परिवार को भरोसा दिलवाया भविष्य में आगे भी जरुरत पड़ने पर मदद दी जाएगी।

कार सेवादल संस्था द्वारा बेटी की दोबारा इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाया जाएगा और आगे हायर एजुकेशन तक का खर्चा संस्था द्वारा उठाया जाएगा। इस नेक कार्य में मौजूद रहे अध्यक्ष मनदीप सिंह ,आजीवन सदस्य राकेश शर्मा, सेक्रेटरी अमित शर्मा, सदस्य दुनी चंद मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...