गश्‍त के दौरान की कार्रवाई, डेढ़ किलो चरस समेत धरा एक

--Advertisement--

Image

कुल्लू-आदित्य

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशा माफ‍िया के खिलाफ नकेल कस दी है। पुलिस की ओर से विशेष टीमें बनाकर तस्‍करों पर शिकंजा कसा जा रहा है। ऐसी मुहीम के चलते कुल्लू पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक किलो 534 ग्राम चरस के साथ नेपाली मूल के व्‍यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान 41 वर्षीय मंगल चंद निवासी नेपाल के रूप में हुई है।

कुल्लू पुलिस टीम रामशिला, त्राम्बली, पुइद, बंदल, चनसारी, रोगी क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुइद के पास पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। शक के आधार पर पुलिस ने व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो 534 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया आरोपित से कड़ी पूछताछ की जाएगी। आरोपित चरस कहां से खरीद कर लाया और किसे बेचने जा रहा था। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। उन्होंने बताया नशा तस्करी के मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा की नशा तस्करी की सूचना पुलिस को दें, ताकि नशे पर पूर्ण रूप से लगाम लगाई जा सके। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...