ग्राम विकास अधिकारी के मुंह पर थूका था, ऐसे आया गिरफ्त में

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

ग्राम विकास अधिकारी के कार्यालय में घुसकर मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा और अधिकारी के मुंह पर थूकने के आरोपी को पुलिस ने आखिरकार ढाई माह बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 15 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह के अनुसार 22 सितंबर को विकास खंड कार्यालय में तैनात ग्राम विकास अधिकारी राजीव कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि वह ब्लॉक कार्यालय में काम कर रहे थे ग्राम महूनागर निवासी अफसान खां, उस्मान खां, आलमगीर, सब्बू आ गए थे।

उनका आरोप था कि इन लोगों ने उससे फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कहा। विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट की और उनके मुंह पर थूक दिया था तथा सरकारी अभिलेख भी फाड़ दिए थे।विरोध करने पर मुख्य आरोपी ने तमंचा निकालकर उनकी कनपटी पर रख दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए थे।

पुलिस ने चारों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर चुके हैं। जबकि, मुख्य आरोपी एक जिला पंचायत सदस्य का पुत्र अफसान खां पुत्र जहूर खां निवासी ग्राम महूनागर थाना मिलक खानम को वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ को शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर नैनीताल हाइवे बाईपास के पास कहीं जाने की फिराक में खड़ा होने पर गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से पुलिस ने एक देसी तमंचा व दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि, फरार चौथे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुक्खू बोले, सहयोग करें डाक्टर,कमला नेहरू से गायनी वार्ड शिफ्ट करने को बताया सही, IGMC में मिलेगा उपचार

हिमख़बर डेस्क  केएनएच अस्पताल से गायनी वार्ड को आईजीएमसी शिफ्ट...

पूरी वसूली के बाद ही मिलेगी चुनाव लडऩे के लिए एनओसी

पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ स्थानीय निधि लेखा समिति...

जिंदा महिला मृत घोषित, रुकी पेंशन,पंचायत डीहर की गलती परिवार पर भारी

हिमख़बर डेस्क उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत डीहर में एक...

सिया हत्याकांड: जिस जगह बहा था बेटी का खून, वहीं पिता ने बैठकर किया शांति हवन

हिमखबर डेस्क मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल की गोपालपुर पंचायत...