जालंधर के युवक ने उठाया खौफनाक कदम, किराए के कमरे में फंदा लगाकर दी जान

--Advertisement--

Image

कुल्लू- आदित्य

कुल्लू में एक प्रवासी युवक ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को शव गृह में रखा गया है। इस युवक के परिजन शनिवार को कुल्लू पहुंचेंगे। उसके बाद पुलिस युवक का शव परिजनों को सौंपेगी।

पुलिस के अनुसार युवक कुल्लू में काॅलेज गेट के समीप रैडिमेड गार्मैंट्स का काम करता था। बीते रोज वह शाम को दुकान बंद कर ठाकुर डैंटल क्लीनिक के समीप स्थित किराए के कमरे में गया, जहां उसने आत्महत्या कर ली। युवक की एक महीने बाद शादी होने वाली थी। जिस लड़की से युवक की शादी होने वाली थी उस लड़की के परिजन भी यहीं पर रैडिमेड गार्मैंट्स का काम करते हैं। सुबह मकान मालिक ने युवक को फंदे में लटकते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी।

इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। एसपी गुरदेव शर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जैसे ही युवक के परिजन कुल्लू पहुंचेंगे तो शव उन्हें सौंप दिया जाएगा। मृतक की पहचान रोहित कुमार (19) पुत्र सुरेश निवासी गुजराती कालोनी जालंधर पंजाब के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...