रोड़ नहीं तो वोट नहीं,2022 चुनावों में करेंगे बहिष्कार

--Advertisement--

Image

भलाड- शिबू ठाकुर

आजादी के चौहत्तर साल बीत जाने के बाद भी इस ग्राम पंचायत प्लौहडा के साथ साथ अन्य गांवों लाहडूं , किमन कैहरियां की बदहाली किसी से छिपी नहीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला प्लौहडा़ से लेकर मनसा माता मंदिर में हर रोज माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु आते हैं ।

दर्शनों के साथ साथ युवा सेना की भर्ती की दौड़ भी इस रोड़ पर लगाते हैं। यह रोड जो कि कैहरिया गांव के साथ जुड़ता है इसकी हालत इतनी खस्ता है कि आज भी यहां के लोग सड़क सुविधा से वंचित हैं। अब तक कई सरकारें आईं व गई लेकिन हर सरकार का एक ही नारा था कि हर गांव में विकास होगा। लेकिन इन लोगों को आज तक आश्वासन के सीवा कुछ नहीं मिला ।

स्थानीय लोगों सहदेव जरियाल, निर्मल ठाकुर,बलविद्र सिंह बिट्टू,शिमु,राकेश ,रिंकू कुटलहरिया, आदि का कहना है कि यहां के लोगों को कच्ची सड़क के सहारे ही मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है। कई बार लोकनिर्माण विभाग ज्वाली के साथ साथ मुख्यमंत्री हैल्प लाइन पर भी फोन किया। लेकिन आश्वाशन के सीवा कुछ नहीं मिला। अब लोगों का कहना है कि यदि 2022 के चुनावों से पहले यह रोड़ नहीं बना तो चुनावों का बहिष्कार करेंगे।

इस बारे में लोकनिर्माण विभाग ज्वाली के एक्सईएन अरूण विशिष्ठ से बात हुई तो उन्होंने कहा कि जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...