एसपी कांगड़ा के निर्देश पर पुलिस ने शराब माफ‍िया के खिलाफ तेज की कार्रवाई, यहां बड़ी खेप बरामद

--Advertisement--

Image

जिलेभर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान छेड़ा है। पुलिस ने जिलेभर में नशा तस्करों की खबर लेनी शुरू की है। ऐसे में करियाने व जलपान की दुकानों में भी नशे की खेप पकड़ी जा रही है।

व्यूरो रिपोर्ट

जिलेभर में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान छेड़ा है। पुलिस ने जिलेभर में नशा तस्करों की खबर लेनी शुरू की है। ऐसे में करियाने व जलपान की दुकानों में भी नशे की खेप पकड़ी जा रही है। पुलिस अधीक्षक डा. खुशहाल ठाकुर ने कहा कि जिलेभर में सभी थाना चौकियों को निर्देश दिए हैं कि नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई करें।

फतेहपुर पुलिस थाने के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान कमला देवी निवासी गांव व डाकघर चलवाड़ा तहसील फतेहपुर हाल पता गांव बारी डाकघर धमेटा के घर से  20,000 मिलीलीटर शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं, पुलिस थाना शाहपुर में पुलिस ने गश्त के दौरान द्रमण में रवि कुमार निवासी गांव घटनालू डाकघर सिहुंवा के कब्जे से 8,250 मिलीलीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस थाना नूरपुर ने गश्त के दौरान खेहर सड़क पर कमलदीप निवासी गांव व डाकघर गोलवां तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा की चिकन आदि की दुकान से 3,000 मिलीलीटर देसी शराब व 3,000 मिलीलीटर अंग्रेजी  शराब बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...