पीडि़त बेटी के हमदर्द बन रहे प्रदेशवासी; आग की लपटों ने जमुना को दिए गहरे जख्म, तो दानवीर मदद को आए आगे

--Advertisement--

Image

धर्मशाला- राजीव जसबाल 

आग की लपटों में बुरी तरह झुलसी सोलन की जमुना के लिए दानवीरों ने मदद को हाथ बढ़ाए हैं। वेदांत शर्मा, सलूणी, चंबा से 10000, कै. राजेंद्र सिंह, अम्मण परोल, हमीरपुर से 5000, रामदित्तू, नाहन से 5000, कुलदीप दीक्षित, तरेहल, बैजनाथ, कांगड़ा से 3100 की मदद की है।

प्रदेश के अन्य दानवीरों से भी राहत की आस बंधी है। बंजारों जैसी जिंदगी जी रहे इस परिवार की बच्ची के साथ यह हादसा तब पेश आया था, जब वह अपने परिवार के साथ काम कर रही थी।

इसी दौरान अचानक भड़की आग में उसका करीब 90 फीसदी शरीर जल गया। मगर गरीबी के घोर अंधियारे में जीवन बसर कर रहे इस परिवार को जहां दो वक्त की रोटी जुटाना पहाड़ पर चढऩे से कम नहीं है।

वहीं, बच्ची के इलाज के लिए अब इनको दूसरों के आगे हाथ फैलाना ही मात्र विकल्प नजर आता है। जबसे कोरोना ने दस्तक दी है। इस परिवार पर मुश्किलें कई गुना बढ़ गई। जमुना के पिता कोरोना से पहले ढोल बजाया करते थे। ऐसे में लगातार कोरोना पाबंधियों ने यह पुश्तैनी पेशा छिन्न-भिन्न कर दिया।

वर्तमान में जमुना के पिता चंद गली-गली कचरा बीनने को विवश हैं। बेबश पिता के सामने एक तरफ रोजी-रोटी की चुनौती है तो दूसरी तरफ पल-पल तड़पती बेटी जमुना का जीवन बचाने की जिद। जीवन की इस जंग में अब समाज के उस वर्ग का हाथ उनके सिर पर चाहिए, जो मानवता के लिए जीता हो।

दानी इस पते पर भेजें मदद

पीडि़त के लिए कैश, मनीआर्डर, चेक या डिमांड ड्राफ्ट ‘दिव्य हिमाचल रिलीफ फंडÓ के नाम बनाकर इस पते पर भेजें- दिव्य हिमाचल रिलीफ फंड, दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप, पुराना मटौर, कांगड़ा, हि.प्र. 176001

हेल्पलाइन

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 78078-44144,70181-97293, 94184-07889, 94182-55757

नोट:- दान की गई राशि को आयकर की धारा 80जी के तहत छूट प्राप्त है।

दानवीरों की सूची

नाम रुपए

वेदांत शर्मा, सलूणी, चंबा 10000

कै. राजेंद्र सिंह, अम्मण परोल, हमीरपुर 5000

रामदित्तू, नाहन 5000

कुलदीप दीक्षित, तरेहल, बैजनाथ, कांगड़ा 3100

आज का योग 24200, पिछला योग 47000, कुल 71200

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सेस, बिल पारित, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम

हिमखबर डेस्क  हिमाचल विधानसभा में वैल्यू एडेड टैक्स में संशोधन...

फतेहपुर में पत्थर बन गया सरकारी सीमेंट, वायरल वीडियो से मचा हडक़ंप

फतेहपुर - अनिल शर्मा विकास खंड फतेहपुर के अधीन पंचायत...

पेट्रोल-डीजल पर अनाथ और विधवा सेस लगेगा, विरोध के बीच संशोधन विधेयक सदन में पारित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर अब...