नयनादेवी में चढ़ेंगे औषधीय पौधे, प्रदेश के शक्तिपीठों में वृक्षम् प्रसादम् योजना की शुरुआत

--Advertisement--

Image

गोल्डन टेंपल की तर्ज पर प्रदेश के शक्तिपीठों में वृक्षम् प्रसादम् योजना की शुरुआत

बिलासपुर- सुभाष चंद 

भारत सरकार के सौजन्य से दक्षिण भारत के मशहूर मंदिर तिरुपति बालाजी और पंजाब के मशहूर गोल्डन टेंपल की तर्ज पर अब हिमाचल के शक्तिपीठों में भी श्रद्धालु औषधीय एवं आध्यात्मिक पौधे प्रसाद के रूप में चढ़ा सकेंगे और उन्हें वापस प्रसाद के रूप में भी औषधीय पौधे मिलेंगे।

बुधवार को वृक्षम् प्रसादम् योजना की शुरुआत नयनादेवी शक्तिपीठ से कर दी गई है और पहले चरण में नयनादेवी, चिंतपूर्णी और बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध से इस योजना का आगाज किया गया है।

दूसरे चरण में अन्य शक्तिपीठों में इस योजना का शुभारंभ होगा। इस योजना से कोरोना जैसी घातक महामारी के विनाश के लिए प्राकृतिक औषधीय दवाइयां स्थानीय लोगों को मिल पाएंगी।

चंडीगढ़ से म्यूजियम एवं आर्ट और वृक्षम् प्रसादम् फाउंडेशन की टीम बुधवार को विश्व विख्यात शक्तिपीठ नयनादेवी के दरबार में पहुंची। इस टीम में डायरेक्टर ऑफ म्यूजियम आर्ट पीसी शर्मा और वृक्षम् प्रसादम् फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल महाजन शामिल थे।

डायरेक्टर ऑफ म्यूजियम आर्ट पीसी शर्मा ने योजना के बारे में बताया कि दूसरे चरण में बज्रेश्वरी देवी कांगड़ा, चामुंडा देवी और ज्वालाजी में यह योजना शुरू की जाएगी जबकि तीसरे चरण में इसे माता वैष्णो देवी के दरबार में शुरू किया जाएगा।

इस मौके पर मंदिर अधिकारी मंदिर, संस्कृत कालेज के प्रिंसीपल डाक्टर नरोत्तम दत्त शर्मा, मंदिर न्यास के सहायक अभियंता प्रेम शर्मा और कर्मचारी यूनियन के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।

मां की चुनरी से किया स्वागत

चंडीगढ़ से वृक्षम प्रसादम फाउंडेशन की एक टीम माता नयनादेवी के दरबार में पहुंची, जिसमें म्यूजियम एंड आर्ट चंडीगढ़ के डायरेक्टर डाक्टर पीसी शर्मा और वृक्षम् प्रसादम् फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल महाजन मौजूद रहे।

इस दौरान अतिथियों का स्वागत भी किया और उन्हें माता की चुनरी और प्रसाद भेंट किया गया।

मां के चरणों में भेंट किया पौधा

बुधवार को विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ नयनादेवी में भी वृक्षम प्रसादम योजना बड़े जोर शोर से शुरू की गई है। माता नयनादेवी के चरणों में एक अध्यात्मिक पौधा भेंट करके इस मुहिम को पूरे प्रदेश में लागू करने के लिए आगाज किया है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करके योजना की शुरुआत की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नन्हे बच्चों ने बिखेरे रंग, डीएवी गोहजू में मनाया गया रेड डे, मदर्स डे, और रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

शाहपुर - नितिश पठानियां डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू के प्री-प्राइमरी...

कांगड़ा में 6 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा बस...

दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बुलडोजर…उड़े परखच्चे; चालक की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरूवार को...

दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौट रहे 4 साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर…मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल...