लोगों के खेतों व घरों में घुसा शाह नहर का पानी, मचाई तबाही

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

उपमंडल इन्दौरा के तहत पंचायत काठगढ़ के गांव टांडा बाई के बीचोंबीच गुजरती शाह नहर में देर सायं विभाग द्वारा अचानक से पानी छोड़ा गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि शाह नहर का पानी किसानों के खेतो में लगी गेहूं जी फसल को लील गया।

वहीं नहर में बाढ़ का रूप धारण किए पानी ने गांव के कई घरों को अपनी चपेट में लिया, जिससे लोगों को काफी नुक्सान पहुंचा है। लोग अपने बच्चों और पशुओं को साथ लेकर सुरक्षित स्थानों तक देर रात तक पलायन करते रहे।

शाह नहर विभाग के प्रति लोगों में रोष व्याप्त है। प्रभावित लोगों ने सरकार से शाह नहर के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है ताकि भविष्य में लोगों के जानमाल की सुरक्षा को पुख्ता किया जा सके।

किसान कुलदीप सिंह, अमन ठाकुर, तिरलोक सिंह आदि लोगों ने बताया कि शाह नहर में विभाग ने आज दिन तक सफाई नहीं करवाई है जिसके कारण नहर में गंदगी और झाडिय़ों ने पानी के रुख को गांव की तरफ मोड़ दिया। कई बार शाह नहर विभाग के अधिकारियों को इस बारे सूचित किया गया है।

एसडीएम इन्दौरा सोमिल गौतम ने बताया कि शाह नहर से ओवरफ्लो हुए पानी की सूचना मिली है। किसानों की फसल और लोगों के घरों में पानी पहुंचा है जिसके लिए तहसीलदार इन्दौरा और सर्कल के पटवारी को मौके पर भेज हुए नुक्सान का आकलन करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

वहीं शाह नहर विभाग द्वारा छोड़े गए ओवरफ्लो पानी के संदर्भ में जांच की जाएगी और रिपोर्ट डीसी को प्रेषित की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...