पुलिस को गश्त के दौरान मिली सफलता, चरस के साथ एक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल 

घुमारवीं पुलिस ने एक व्यक्ति को एनडीपीएस की धारा 20 के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित व्यक्ति से 114 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित व्यक्ति की पहचान राजेश कुमार निवासी गांव नालटी डाकघर कंदरौर बताई गई है।

जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस की टीम घुमाणी चौक की तरफ गश्त पर थी। इस दौरान घुमाणी चौक से घुमारवीं की तरफ एक व्यक्ति पैदल जा रहा था। इस व्यक्ति ने जैसे ही पुलिस की टीम को देखा तो वह घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा।

आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान जेब से कोई वस्तु निकालकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे बनी हुई नाली में फैंक दी। पुलिस ने इस हरकत पर आरोपी को दबोच लिया। वहीं नाली में फैंकी हुई वस्तु को जब पुलिस ने उठाया तो पॉलीथीन के अंदर कोई पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस ने पूछताछ के दौरान पाया कि आरोपी चरस लेकर जा रहा था। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...