शाहपुर: कन्या विवाह पर 11000 रुपये किए दान

--Advertisement--

Image

शाहपुर 9 नवम्बर 2021- नितिश पठानियां

उपमंडल शाहपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठारू के उप प्रधान सुरेन्द्र ठाकुर ने एक अनुकरणीय पहल प्रस्तुत करते हुए मंगलवार को ललेटा निवासी एक परिवार को कन्या विवाह पर 11000 रुपये की राशि दान की ! कुमारी मनीषा जिसकी शादी 11 नवम्बर को है, के पिता मदन लाल को दान राशि का चेक भेंट करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि होते हुए उन्होंने हमेशा क्षेत्र विकास के साथ साथ समाज सेवा कार्यों को भी विशेष रूप से तरजीह दी है !

उन्होने बताया कि वे बहुत पहले ही ये घोषणा कर चुके हैं कि वे अपना वेतन गरीब परिवार की कन्याओं व अन्य ज़रूरतमंद लोगों की सेवा में व्यय करेंगे अतः ये मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी ! गौरतलब है कि सुरेन्द्र ठाकुर दो बार पंचायत प्रधान रह चुके हैं और इस बार वे उप प्रधान चयनित हुए हैं !

इस अवसर पर मौजूद पंचायत ठारू से प्रधान सपना देवी,पंचायत सदस्य रीना देवी,अनीता देवी,अजुध्या देवी,रीना रानी,सरिता देवी,कमल किशोर,कुलविंदर कुमार,व मीना देवी व अनेक गणमान्य लोगों ने सुरेन्द्र ठाकुर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सारी पंचायत को उन पर गर्व है !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...

सरकार ने बदले बीपीएल चयन के मानदंड, इन परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता

हिमखबर डेस्क प्रदेश सरकार ने बीपीएल परिवारों के चयन की...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत और चार घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के शिमाल में शुक्रवार सुबह एक...