पिकअप ट्राला से पकड़ी शराब की बड़ी खेप, चालक सहित 2 लोग हिरासत में

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

कांगड़ा से हमीरपुर की ओर अवैध रूप से पिकअप ट्राला में भर कर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 170 पेटियां को नादौन आबाकारी विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से पकड़ने में सफलता हासिल की है।

आबाकारी विभाग व नादौन पुलिस को यह सफलता नादौन-ज्वालाजी हाईवे पर लगाए गए नाके के दौरान मिली है। टीम ने वाहन में सवार एक युवक व चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार नादौन आबाकारी विभाग को सूचना मिली थी कि शराब माफिया पिकअप वाहन में अंग्रेजी शराब की खेप कांगड़ा से वाया नादौन हमीरपुर की ओर ले जा रहा है, जिस पर आबाकारी विभाग व नादौन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उक्त शराब की खेप को कब्जे में लिया।

इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं और शराब कहां पहुंचाई जानी थी, नादौन पुलिस इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है। जांच अधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने नादौन-ज्वालाजी हाईवे पर ब्यास पुल पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक पिकअप ट्राला से शराब की 170 पेटियां बरामद की गईं।

वहीं वाहन में सवार एक युवक व चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उधर, थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...