कौल सिंह बोले- मैंने तो जुमला कहा था, नहीं लूंगा राजनीति से संन्यास

--Advertisement--

Image

कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनावों के दौरान कई जुमले कहे जाते हैं और उनकी यह बात भी सिर्फ एक चुनावी जुमला ही थी। मेरे राजनीतिक भविष्य का फैसला द्रंग विधानसभा क्षेत्र की जनता करेगी। द्रंग की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को अधिक बढ़त हासिल करने से रोकने में पूरी कोशिश की और वे इसमें कामयाब भी हुई है।

मंडी- नरेश कुमार 

उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर भले ही चुनाव हार गए हों, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने अपनी गृह पंचायत से मिली लीड से कांग्रेस के दिग्गज नेता कौल सिंह को संन्यास पर भेजने का इंतजाम कर दिया था।

जिन्होंने चुनावों के दौरान इस बात का ऐलान कर दिया था कि अगर ब्रिगेडियर को अपनी गृह पंचायत से बढ़त मिल गई तो वे सन्यास ले लेंगे। मंगलवार को जब परिणाम  सामने आए तो मालूम हुआ कि कुशाल ठाकुर ने अपनी गृह पंचायत नगवाईं से 46 मतों की बढ़त ली है।

इस बारे में उनसे बात की तो उन्होंने चुनावों के दौरान अपनी कही हुई बात को जुमला बता दिया और संन्यास लेने की बात से मुकर गए। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनावों के दौरान कई जुमले कहे जाते हैं और उनकी यह बात भी सिर्फ एक चुनावी जुमला ही थी।

मेरे राजनीतिक भविष्य का फैसला द्रंग विधानसभा क्षेत्र की जनता करेगी। द्रंग की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को अधिक बढ़त हासिल करने से रोकने में पूरी कोशिश की और वे इसमें कामयाब भी हुई है।

द्रंग से भाजपा प्रत्याशी को मात्र 2621 मतों की लीड ही मिल पाई है जबकि भाजपा प्रत्याशी खुद इसी चुनाव क्षेत्र से संबंध रखते हैं।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...