प्रदेश प्रवक्ता सलीम मोहम्मद की अध्यक्षता में आम आदमी पार्टी का पंचांग कैलेंडर वितरण किया गया

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सलीम मोहम्मद की अध्यक्षता में आज आम आदमी पार्टी का पंचांग कैलेंडर का जिला चंबा बस अड्डे से वितरण किया गया।इस कलेंडर मैं दिल्ली सरकार की नीतियां और कामो को दर्शाया गया है। हिमाचल में भी केजरीवाल का यह स्लोगन यह दर्शाता है कि हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी 2022 में चुनाव लड़ेगी और दिल्ली मॉडल को हिमाचल मैं लागू करेगी।

दिल्ली सरकार में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, दिल्ली के लोगों को फ्री मैं मिल रही है। हिमाचल में बिजली का उत्पादन होता है लेकिन हिमाचल के लोगों को बिजली महंगी मिलती है।हिमाचल में सीमेंट के प्लांट लगे हुए हैं लेकिन हिमाचल के लोगों को सीमेंट महंगा मिलता है और वही सीमेंट दिल्ली के लोगों को सस्ता मिलता है।

आज कैलेंडर के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया गया और लोगों ने बस में ही आम आदमी पार्टी की सदस्यता भी ली।इस कैलेंडर के माध्यम से चंबा जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बस के माध्य्म से आम आदमी पार्टी की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने की कोशिश की गई,ताकि लोग जागरूक हो और आने वाले 2022 के चुनावों में जो बीजेपी और कांग्रेस का 5 साल का राज चला हुआ है उस प्रथा को खत्म किया जाए।

इस अभियान मैं विशेष रुप से मौजूद रहे प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संगठन मंत्री तनवीर मिर्जा , प्रदेश युथ उपाध्यक्ष विनीत कपूर,प्रदेश एससी मोर्चा उपाध्यक्ष पवन कुमार , यासीन मोहम्मद जॉइंट सेक्ट्री अल्पसंख्यक मोर्चा ,चंबा विधानसभा क्षेत्र के युथ अध्यक्ष चीतेश कुमार , युवा नेता सुरेश कुमार, राजकुमार ,कपिल,मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेयजल टैंकों में भारी गंदगी, नल से निकला सांप; ग्रामीणों में रोष

हिमखबर डेस्क मैहरी काथला पंचायत के कुलवाड़ी गांव में पेयजल...

शिमला में हड़ताल पर गए 40 सफाई कर्मचारियों की सेवाएं खत्म, सीटू ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब...

भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद को आगे आए बच्चे, पानी रखने का लिया संकल्प

हिमखबर डेस्क भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की मदद...

हिमाचल के इस जिले में तीन दिन ‘ड्राई डे’ घोषित, DC ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क सोलन ज़िला में 26, 28 तथा 30 मई,...