गैलेक्सी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां की तरफ से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

--Advertisement--

Image

नगरोटा सूरियाँ- मुनीश पॉल

गैलेक्सी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा सूरियां स्कूल के महाप्रबंधक डॉ गुलशन वैद जी ने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ,इलाका वासियों तथा समस्त स्कूल के स्टाफ को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी Iउन्होंने कहा कि भारतवर्ष में जितने भी पर्व हैं, उनमें दीपावली सर्वाधिक लोकप्रिय और जन-जन के मन में हर्ष-उल्लास पैदा करने वाला पर्व है। वैदिक प्रार्थना है- ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय:’ अर्थात अंधकार से प्रकाश में ले जाने वाला पर्व है-‘दीपावली’।

राम भक्तों के अनुसार दीवाली वाले दिन अयोध्या के राजा राम लंका के अत्याचारी राजा रावण का वध करके अयोध्या लौटे थे। उस दिन अमावस्या थी इसलिए उनके राज्यवालों ने पूरे राज्य को दियों से जलाया था।इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी राजा नरकासुर का वध किया था। पौराणिक कथा के अनुसार विष्णु ने नरसिंहरुप धारणकर हिरण्यकश्यप का वध किया था।

सिक्खों के लिए भी दीवाली महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन ही अमृतसर में 1577में स्वर्ण मन्दिर का शिलान्यास हुआ था। अंत में स्कूल की प्रबंधक किरण लता ने इस उपलक्ष के ऊपर अपने विचार कुछ इस प्रकार से साझा किए : दिवाली को बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की विजय से जोड़कर देखते हैं। इसलिए इस दिन केवल घरों को ही दियों से रौशन ना करें बल्कि अपने अंदर के अंधकार को भी मिटाने का कष्ट करें। यह जानकारी स्कूल के गतिविधि प्रभारी मनीष पॉल ने साझा की I

“आपको आशीर्वाद मिले गणेश से विद्या मिले सरस्वती से दौलत मिले लक्ष्मी से प्यार मिले सब से दिवाली के अवसर पर यही दुआ है दिल से हैप्पी दिवाली “

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...