जयराम ठाकुर बोले, हार स्वीकार, चिंतन करेंगे, महंगाई ने किया नुकसान

--Advertisement--

Image

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले, महंगाई ने किया नुकसान

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल में उपचुनावों में चारों सीटों पर भाजपा को मिली हार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इन उपचुनावों में जो जनमत मिला है, वह उसका सम्मान करते हैं। हालांकि चुनाव के परिणाम हमारी उम्मीदांे के विपरीत आए हैं। भाजपा नेतृत्व ने यह चुनाव मिलकर लड़ा।

शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनावों के नतीजो के बाद पार्टी अब विस्तृत रूपरेखा तैयार करेगी कि पार्टी से कहां-कहां चूक हुई। उस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। चर्चा के बाद उन कमियों को पूरा करने के लिए काम किया जाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा महंगाई को कांग्रेस ने एक हथियार के रूप में प्रयोग किया। इसका भी चुनावों पर काफी ज्यादा फर्क पड़ा है। हालांकि यह भी सत्य है कि महंगाई हिमाचल प्रदेश में ही नहीं है। यह एक ग्लोबल समस्या है। मंडी संसदीय क्षेत्र की बात करें, तो भले ही पार्टी को मंडी से हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन हार का अंतर बहुत कम है।

कांग्रेस को जीत तो मिली हैं, लेकिन यह जीत जश्न के लायक नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि उपचुनावों में जीत का मतलब यह है नहीं कि जनरल इलेक्शन में भी कांग्रेस की ही जीत होगी। ऐसे दौर सभी पार्टियों के लिए आते हैं, उपचुनावों में जो नतीजे आते हंै, उसके विपरीत नतीजे जनरल इलेक्शन में आ जाते हैं। हालांकि इन चुनावों में पार्टी के नेताओं ने बेहतर काम किया है, लेकिन कुछ नेताओं ने भितरघात भी किया है।

इन नेताओं पर अब गहनता से विचार-विमर्श किया जाएगा। भितरघात पर कैसे अंकुश लगाया जा सकेे, पार्टी इस मसले को गंभीरता से लेगी। नोटा को भी भारी संख्या मंे वोट डले हैं। यह भी चिंता का विषय है। कई स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर भी वोट मिले हैं। ऐसे में अब पार्टी इन सभी चीज़ो पर विचार-विमर्श करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...