भालू की दहशत, सुबह-सुबह गांव के व्‍यक्ति पर हमला कर किया लहूलुहान

--Advertisement--

Image

बैजनाथ- बर्फू

उपमंडल बैजनाथ के संसाल के ऊपरी क्षेत्र में भालू के हमले नहीं थम रहे हैं। बुधवार सुबह यहां के थाथी गांव में भालू के हमले में एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां तीन दिन में भालू का यह दूसरा हमला है। ऐसे में लोगों में काफी दहशत है।

बुधवार सुबह गांव का लुहारू ‌राम समीप के जंगल में गया था कि यहां भालू ने उस पर हमला कर दिया। ‌उसे गंभीर हालत में बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया। इससे पूर्व तीन दिन पहले भी इसी गांव में भालू के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था।

संसाल के पूर्व प्रधान कुलदीप कुमार ने बताया कि यहां पिछले कुछ समय से लगातार भालू द्वारा हमले किए जा रहे हैं। इस संदर्भ में बार-बार वन विभाग को भी अवगत करवाया गया है। लेकिन यहां इस भालू को कहीं दूर नहीं भगाया जा सका है। आज फिर एक और व्यक्ति को इस भालू ने गंभीर रूप से घायल किया है।

इस गांव में अब तक भालू के 10 से भी अधिक हमले करने के मामले सामने आ चुके हैं। पूर्व प्रधान ने बताया कि इससे गांव के लोगों को काफी दहशत है, क्योंकि जिस रास्ते पर यह हमले हो रहे हैं। वहीं से गांव के बच्चे भी पैदल स्कूल जाते हैं। ऐसे में वन विभाग को इस संदर्भ में तुरंत पहल करनी चाहिए।

बैजनाथ के संसाल गांव का हिस्‍सा जंगल के साथ लगता है। यहां के लोगों का जंगल की ओर आना जाना भी लगा रहता है। ऐसे में भालू कई बार लोगों पर हमला बोल चुका है। लेकिन हैरानी की बात है कि दस हमलों के बाद भी वन विभाग की टीम इसको लेकर हरकत में नहीं आई है। अब लोग घरों से बाहर निकलने से भी कतराने लगे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...