मुख्यमंत्री के 5 नवंबर को ज्वालामुखी दौरे को लेकर तैयारियां शुरू 

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- ज्योति शर्मा 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 5 नवंबर को सुबह 8:00 बजे ज्वालामुखी मंदिर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। जिसके लिए मंदिर प्रशासन ने जोरदार तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज इस संदर्भ में मंदिर न्यास ज्वालामुखी की आपात बैठक बुलाई गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 5 नवंबर को मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल के सदस्य विधायक संगठन के बड़े नेता यहां पधार रहे हैं।

5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम में श्री आदि शंकराचार्य के जीवन पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं और उसका पूरे देश में वर्चुअल लाइव हो रहा है। आदि शंकराचार्य देश में जहां जहां पर गए थे । वहां पर वर्चुअल लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

ऐसे ही विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में भी आदि शंकराचार्य पधारे थे, इसलिए यहां पर भी वर्चुअल लाइव की व्यवस्था की जा रही है।

5 नवंबर को ज्वालामुखी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, सांसद किशन कपूर , स्थानीय विधायक एवं राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष त्रिलोक जमवाल , जिला भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा , संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक करनैल राणा, प्रदेश भाजपा सचिव श्रेष्ठा चौधरी के अलावा सरकार और संगठन के कई बड़े नेता विद्वान धर्म संस्थानों से जुड़े लोग मंदिरों के पुजारी और कई प्रबुद्ध लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

इसमें प्रधानमंत्री के अलावा देश के विद्वान लोग अपने विचार भी प्रकट करेंगे ‌‌ जिन को सुनने का अवसर मिलेगा। कई लोगों से इस बीच वार्तालाप भी हो सकती है इसलिए मंदिर प्रशासन पूरी तैयारी के साथ इस कार्य को सफल बनाने में लगा है।

आज एसडीएम ज्वालामुखी धनवीर ठाकुर, डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह , मंदिर अधिकारी तहसीलदार दीनानाथ , मंदिर न्यास के सदस्यों ने बैठक कर व्यवस्था बनाने के लिए विस्तार से चर्चा की ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके l

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...