उपचुनाव ने साफ की फाइनल की तस्वीर-किरण धांटा

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा ने उपचुनावों में कांग्रेस की चारों सीटों पर जीत को आने वाले  विधान सभा के चुनावों में सत्ता परिवर्तन का शंख नाद कहा। उन्होंने कहा की आज की जनता  जानकार है और वह जुमलों को अच्छी तरह से पहचानती है। आज हर एक वर्ग महंगाई ,बेरोज़गार जैसी समस्याओं से परेशान है और वे उम्मीद करते है कि सत्तासीन सरकार उन्हें समाधान देगी परन्तु सत्तासीन भाजपा सरकार इस में बुरी तरह से असफल हुई है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस की जीत यह संकेत कर रही है कि जनता कांग्रेस पार्टी से उम्मीद बांधे है और कांग्रेस पर भरोसा करती है। प्रवक्ता ने जीत का श्रेय जनता के साथ साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिया और कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जिस तरह से संगठन को मजबूत किया है ये उपचुनावों की जीत उस का ही परिणाम है।
प्रवक्ता ने कहा की आज कांग्रेस का हर एक नेता एकजुटता में काम कर रहा है और उनके योगदान से संगठन मजबूत हुआ है। प्रवक्ता ने कहा कांग्रेस की इस विजय की लहर का श्रेय कांग्रेस के मेधावी नेताओं और कार्यशील व  कर्मठ कार्यकर्ताओं को जाता है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...