
रैत- नितिश पठानियां
शाहपुर कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया की मौजूदगी में प्रदेश की तीनो विधानसभा सीटो ओर एक लोकसभा की सीट की जीत की खुशी में रेत कांग्रेस कार्यलय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ कर ओर लडडू बांट कर मनाई खुशी । जीत की खुशी में शाहपुर ब्लॉक् कांग्रेस ने स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया को जीत की खुशी में लड्डू खिला कर मुबारकबाद दी।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने धन तेरस के उपलक्ष्य पर ओर प्रदेश के उपचुनावों की तीनो विधानसभा सीटों ओर मंडी संसदीय सीट की जीत की खुशी में दी बधाई। पठानिया ने कहा कि जनता ने भजापा की प्रदेश सरकार को आइना दिखा दिया अब प्रदेश की जनता 2022के चुनावों में भी इस तानाशाही सरकार को बाहर करने की तैयारी में बैठी है।
पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के खिलाफ जो फैसले लिए थे आज उसी जनता ने उपचुनावों में कांग्रेस को जीता कर दर्शा दिया कि सच में जनता की हितेषी कांग्रेस सरकार ही है।पठानिया ने कहा कि आज सही मायने में तीन विधानसभा उप चनावो को ओर एक लोकसभा की सीट को जीता कर प्रदेश की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रधांजलि दी है। पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मेहनत को देखते हुए और कांग्रेस की अच्छी जननीतियों पर विसवास करके जनता ने अपना फैसला सुनाया है।
इस मौके पर मेहर सिंह पूर्व bdc, प्रदीप बलोरिया, विनय ठाकुर सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस प्रभारी,अखिल पठानिया,हितेश चौधरी पंचायत समिति,विवेक राणा महासचिव ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी,सुमित शर्मा Nsui, विपुल पटाकू,सुरेश पटाकू ओबीसी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, मुनीश पटियाल पूर्व युवा ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष, इकवाल सिंह मिंटा उप प्रधान,अक्षय कुमार,अर्पित शर्मा, अक्षय कुमार,आँचल चौधरी आदि गण मान्य कांग्रेसजन मौजूद थे।
