प्राकृतिक जल स्तोत्रों, पानी के टैंको का निरीक्षण व उनके संरक्षण बारे किया जागरूक

--Advertisement--

Image

भोरंज- ज्योति पठानियां 

आज दिनांक 1-10-2021 को भारत सरकार की योजना जल जीवन मिशन के तहत नियुक्त एंजेसी जय बाबा कमलाहिया अराधना द्वारा ग्राम पंचायत सधरियाण विकास खण्ड भोरंज, जिला हमीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम, VWSE कमेटी के रोल व कार्य बारे अवगत किया व सर्वे टीम द्वारा पंचायत के 7 बार्डों में प्राकृतिक जल स्तोत्रों, पानी के टैंको का निरीक्षण किया व उनके संरक्षण बारे जागरूक किया व सभी वार्डो में मिटिंग की।

इस अवसर पर नियुक्त एंजेसी से ISA Head MK Bhardwaj ने पंचायत में उपस्थित ग्राम पंचायत प्रधान बबीता कुमारी उप प्रधान रवि कुमार पंचायत सचिव पूजा देवी, VWSC कमेटी के सदस्य, वार्ड पंच, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व पंचायत के प्रबुध्द व्यक्ति व निवासी मौजूद रहे। विभाग से आए हुए BRC द्वारा VWSE कमेटी को पानी की गुणवत्ता बारे जागरूक किया व पानी के स्तोत्रों के समय-2 पर पानी के टेस्टिंग बारे बताया।

नियुक्त एंजेसी से एम.के. भारद्वाज द्वारा अपने वक्तव्य में कहा कि जल हमारे जीवन बहुत महत्वपूर्ण है बिना जल के जीवन यापन नही किया जा सकता। अगर हम पिछले 50-70 साल पहले गौर करते है तो वर्ष 1951 में मीठे पानी की उपलब्धता प्रति व्यक्ति 5177 घन मीटर, वर्ष 2011 में 1545, जो वर्ष 2025 में घटकर 1293 व 2050 तक 1140 घन मिटर रह जाएगा।

जिसका कारण देश की आबादी बढ़ रही है, घरों का निर्माण अत्यधिक मात्रा में हो रहा है व उघोग व अंवसरचना, मंनोरंजन के कार्य दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है जिस कारण पानी की मांग दिन प्रतिदिन बढती जा रही है व जल स्तोत्र सिमित रह गए है। इसी पेयजल इतिहास को देखते हुए हमारे भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 15 अगस्त 2019 को लाल किले की प्रचार से जल जीवन मिशन की घोषणा की।

जैसे कि हम अपने बच्चे को पढ़ाते है व सपना देखते है कि हमने अपने बच्चे को डॉक्टर, इंजीनियर, IAS Office बनाना है । इसी प्रकार हमारे प्रधानमंत्री जी द्वारा सपना देखा की 2024 तक हर घर नल द्वारा जल उपलब्ध करवाना है। इसी के तहत जल जीवन मिशन की घोषणा की है।

पिछले पांच सात वर्षो में आपने देखा भी है व सरकार का उद्देश्य भी रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में घर, शौचालय, बिजली, रसोई गैस, स्वास्थ्य सुविधा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वीत्तिय सहायता, ब्राडबैंड कनेक्टिविटी तथा सडक़ निर्माण सुविधा जन-जन तक पहुंची है। इसी तरह जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल योजना समुदाय के सहयोग के साथ सफल होगी।

जैसा कि हमें अपने घर पर मुख्य रूप से रसोई में, कपड़ा धोने और नहाने के स्थान, शौचालय व पशुओं के पीने के लिए पानी चाहिए होता है। सरकार का कहना है कि आपकी पंचायत में स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्रों, पशु औषधालय व अन्य सरकारी भवनों में नल का क्नेकशन लगाया जाना है। इसी को देखते हुर हर पंचायत में ग्राम जल स्वास्थ्य समिति VWSC का गठन किया है.

कमेटी का कार्य
1. ग्राम जल योजना बनाना संबंधित विभाग की मदद से।
2. जल योजना, डिजाइन, कार्यान्वयन, संचालन व रखरखाव संबंधित विभाग की मदद से।
3. हर मौजूदा परिवार को FHTC उपलब्ध करवाना व भविष्य में जो नया परिवार जुड़ता है उसे नल का कनेक्शन देना है।
4. गांव की जल योजना संचालन व रखरखाव गांव की जल समिति करेगी।
जिसके लिए बैंक खाता खोला जाएगा या ग्राम पंचायत का मौजूदा खाता भी उपयोग किया जा सकता है परन्तु उसके लिए अलग से वही खाता रखा जाएगा।
5.प्रति परिवार शुल्क निधार्रित करना संबंधित विभाग की मदद से।
शुल्क एकत्रित करना, संचालन, रखरखाव करना।
6. पम्प आपरेटर, टैक्निशन नियुक्त करना , संचालन आदि नियुक्त करना, जो शुल्क एकत्रित करेंगे व रखरखाव का कार्य करेंगे।
7. एकत्रित शुल्क से ही गांव की जल योजना का रखरखाव किया जाएगा संबंधित विभाग की मदद से।
8. जल समिति संचालन व पानी की निगरानी व चौकसी के लिए महिलाओं की भागीदारी व सुनिशिचत करना है।
9.गांव में जल संरक्षण के उपाय करना (बर्षा जल एकत्रित करना)
जो VWSC कमेटी अच्छा कार्य करेगी उसे सम्मानित व प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
यह पूरी परियोजना भारतीय संविधान के 73वें संसोधन के तहत बनाई गई है।

इसमें यह सुनिश्चित किया गया है कि इस सारी परियोजना को चलाने के लिए स्थानीय जनता की पूरी पूरी भागीदारी रहेगी। कहने का अभिप्राय यह है कि इस परियोजना का निर्धारण गांव स्तर से होगा। स्थानीय जनता का पूरा पूरा सहयोग रहेगा। गांव के लोग ही बताएंगे कि समस्या क्या है और उसका समाधान क्या होना चाहिए। सहयोग भी आपने पंचायत द्वारा करना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...