कोटला में पटाखे बेचने के लिए स्थान चिन्हित

--Advertisement--

Image

कोटला- स्वयंम

उपमंडलाधिकारी इंदौरा जो ज्वाली उपमंडल का कार्यभार भी देख रहे हैं । उन्होंने दीवाली के उपलक्ष्य पर कोटला में पटाखे बेचने के लिए स्थान चिन्हित कर दिए हैं जिसके तहत बाजारों में कोई भी दुकानदार पटाखे नहीं बेच पाएगा। एसडीएम इंदौरा के आदेशानुसार नायब तहसीलदार कोटला जीवन शर्मा ने बताया कि कोटला में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला के मैदान को चिन्हित किया गया है।

उन्होंने कहा कि बाजारों में कोई भी पटाखे नहीं बेचेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई बाजार में पटाखे बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज करने के अलावा सामान को भी जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने साथ ही हिदायत दी है कि पटाखे बेचने वाले अपने पास पानी की बाल्टी, रेत व कंबल जरूर रखें ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर उससे निपटा जा सके।

उन्होंने कहा कि दुकानदार सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे तक पटखे बेच सकेंगे। उन्होंने जनता से भी अपील की है कि बच्चों को पटाखों से दूर रखें तथा स्वयं भी पटाखों से परहेज करें ताकि कोई अनहोनी घटना न हो।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...