अचानक भड़की लपटों ने बेघर किया परिवार, जला दो मंजिला घर

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगती खराहल घाटी के बारीतूनी गांव में आग लगने से दो मंजिला मकान जल गया। आगाजनी की यह घटना रविवार देर शाम पेश आई है। सर्द रात में परिवार के सदस्य खुले आसमान तले रहने को मजबूर हो गए। आग लगने से पीडि़त परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है।

काष्ठकुणी शैली से बना मकान देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गया। आग की इस घटना का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम वाहन लेकर मौके लिए रवाना हुई। जैसे ही घर से आग की लपटे उठीं तो गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। यही नहीं, जैसे ही आग की घटना की सूचना बारीतूनी गांव के साथ लगते गांवों के लोगों को मिली तो वे घटनास्थल की ओर रवाना हुए। यह मकान दो-तीन परिवार का साझा मकान बताया जा रहा है। दमकल विभाग और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग कुल्लू के सब-फायर आफिसर दुर्गा सिंह ने बताया कि रविवार शाम को बारतूनी क्षेत्र से मकान में आग लगने की सूचना मिली। विभाग की टीम वाहन लेकर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...