गाय को बचाते सड़क से लुढ़की कार, पांच भाई घायल

--Advertisement--

Image

पराशर ऋषि मंदिर से लौट रहे पांच भाई कार खाई में गिरने के कारण घायल हो गए। पांचों सुंदरनगर और बल्ह क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें से एक को सिर पर चोट लगी है। कटोला स्वास्थ्य केंद्र से मंडी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

मंडी-नरेश कुमार

पराशर ऋषि मंदिर से लौट रहे पांच भाई कार खाई में गिरने के कारण घायल हो गए। पांचों सुंदरनगर और बल्ह क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें से एक को सिर पर चोट लगी है। कटोला स्वास्थ्य केंद्र से मंडी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

रविवार को छुट्टी के दिन सुंदरनगर और बल्ह के रहने वाले 18 वर्षीय अभय, मुकेश, मुकुल व 19 वर्षीय अमन और आशुतोष कार एचपी 31 सी 8559 में पराशर मंदिर घूमने के लिए गए थे। ये सभी चचेरे भाई हैं। जब वे वापस लौट रहे थे तो कांढी पराशर मार्ग पर एक गाय जो उनकी कार के सामने आ गई उसे बचाने के चक्कर में कार 300 फीट गहरी खाई में गिर गई।

कार गिरते देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पांचों घायलों को वहां से निकाला। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। घायलों को तुरंत कटोला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसमें एक घायल के सिर पर गंभीर चोट लगी है, जबकि चार को मामूली चोटें लगी थी। एहतियात के तौर पर चिकित्सक ने सभी को मंडी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

उधर, डीएसपी जोगेंद्रनगर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों को मंडी रेफर कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...