रिश्ते शर्मसार: कलयुगी पिता ने 13 साल की बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां ने दर्ज करवाया केस

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- व्यूरो- रिपोर्ट

हमीरपुर जिले में रिश्तों को शर्मशार करने का मामला सामने आया है। जहां एक सगे बाप ने अपनी ही 13 साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। हमीरपुर शहर के साथ लगती बस्सी झनियारा पंचायत के एक गांव में किराए के मकान में रह रहे प्रवासी बाप ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ घर में दुष्कर्म किया और बाद में फरार हो गया है।

जब इस बात की जानकारी बेटी ने अपना मां को दी है तो मां ने पुलिस महिला थाना हमीरपुर में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376,354 ए ,506 और 6,10 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी बेटी ने बताया है कि पापा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने आज थाना में आकर सारी बात बताई है,मां ने बताया कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पिता कहीं पर भाग गया है। मां ने कहा कि पुलिस को उसे जल्द से जल्द पकड़ना चाहिए।

वहीं एसपी हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि महिला थाना में प्रवासी महिला ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज की थी। जिस पर पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...