नालागढ़ में बनेंगे आर्मी के टैंक, कंपनी के साथ करार

--Advertisement--

Image

7000 करोड़ की लागत से होगा डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क का निर्माण, कंपनी के साथ करार

नालागढ़- सुभाष चंदेल

प्रदेश में नालागढ़ में हजारों बेरोजगारों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। प्रदेश के नालागढ़ में करीब 7000 करोड़ की लगात से डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क बनाया जाएगा। नालागढ़ में यह पार्क बनने से प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार के अवसरों का भी सृजन होगा। डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क बनाने को लेकर प्रदेश सरकार का एसएमपीपी कंपनी के साथ ओएमयू साइन हुआ है।

डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क बनने से युवाओं को घर-द्वार पर रोजगार मिलेगा। नालागढ़ में प्रस्तावित डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क करीब 1000 एकड़ भूमि में बनकर तैयार होगा। 7000 करोड़ की लागत से बनने वाले डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क का निर्माण कार्य दो चरणों में किया जाएगा।

डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क का निर्माण कार्य के पहले चरण में 5000 करोड़ और दूसरे चरण में 2000 करोड़ खर्च किए जाने हैं। सात हजार करोड़ के इस डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क में बुलेट प्रूफ जैकेट, सेना के टैंकों के उपकरण एवं सेना के अन्य उपकरण तैयार किए जाएंगे। प्रदेश में बनने बाले डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क में करीब 2000 लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

दूसरी ओर कंपनी ने प्रदेश सरकार से सस्ती भूमि उपलब्ध करवाने और सस्ती बिजली, पानी की सुविधा एवं जीएसटी सहित अन्य रियायतें देने की मांग की है। डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क के लिए भूमि का हस्तांतरण का काम बाकी है। भूमि हस्तांतरित होने के बाद नालागढ़ में डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है।

विशेष कस्टमाइज्ड पैकेज देने की मांग

एसएमपीपी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा इस 7000 करोड़ के डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क निर्माण किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने प्रदेश सरकार से नालागढ़ में प्रस्तावित डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क के लिए विशेष कस्टमाइज्ड पैकेज देने की मांग की है। वहीं डिफेंस मैन्युफेक्चरिंग पार्क में करीब 2000 लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...