पड़ोसी उखाड़ ले गया केले का पेड़, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

--Advertisement--

Image

पुलिस विभाग में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया है कि पुलिस विभाग से ही सेवानिवृत्त उसका पड़ोसी 18 सितंबर की रात उसके घर के पिछले हिस्से में लगा केले का पेड़ चुरा ले गया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके आधार पर उन्होंने थाना धर्मशाला में अपने पड़ोसी के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज करने की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

धर्मशाला- राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस विभाग में तैनात एक सब इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया है कि पुलिस विभाग से ही सेवानिवृत्त उसका पड़ोसी 18 सितंबर की रात उसके घर के पिछले हिस्से में लगा केले का पेड़ चुरा ले गया।

चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके आधार पर उन्होंने थाना धर्मशाला में अपने पड़ोसी के विरुद्ध चोरी का मामला दर्ज करने की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद एसपी कार्यालय में भी शिकायत पत्र सौंपा। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी वहां भी कोई सुनवाई न हुई तो उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

यहां सुनवाई के बाद  न्यायालय ने तुरंत पुलिस को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए। हैरानी यह कि यहां शिकायतकर्ता भी पुलिस विभाग में कार्यरत है, आरोपी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत है और शिकायत पर उचित कार्रवाई न किए जाने के आरोप भी पुलिस पर ही लग रहे हैं।

पुलिस के अनुसार दोनों ने पहले से ही एक-दूसरे के खिलाफ कई शिकायतें दे रखी हैं। इनमें से कई मामले फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन हैं। लोगों का कहना है कि इनके आपसी झगड़ों के चलते आसपास के पड़ोसी भी परेशान हो रहे हैं। धर्मशाला थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...