कांग्रेस के नेता इतने वर्षों राज करने के बाद भी हिमाचल आगमन पर प्रवेश पर शुल्क तो समाप्त कर नही पाए ओर बात करते हैं हिमाचल बासियों के हितों के रक्षक बनने की -अधिवक्ता दीपक अवस्थी

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता दीपक अवस्थी ने आज जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा की आज उपचुनाव को देखते हुए कांग्रेस के नेता बड़ी बड़ी बातें करते हैं पर जब सता में थे तो हिमाचल बासियों के हितों की रक्षा करने में सदा की असफल रहे थे ।

उन्होंने कहा की आज प्रदेशबासी यह नही भूले हैं की जब कुछ ज़रूरी कामों के लिए प्रदेश के बाहर जाना पड़ता था तो अपने ही प्रदेश में आने के लिए शुल्क देना पड़ता था जो की प्रत्येक हिमाचल बासी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था ।

हिमाचल प्रदेश में जैसे ही भाजपा सरकार जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में सत्तासीन हुई पहली ही कैबिनेट बैठक में इस बेहूदे क़ानून को समाप्त करके हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत बाहनो पे इस शुल्क को समाप्त करके सभी हिमाचल के लोगों की भावना को सम्मान देने का कार्य किया जिसके फलस्वरूप आज किसी भी हिमाचल कीगाड़ी को शुल्क नही देना पड़ता है।

आज कांग्रेस के नेता हिमाचल में वेरोज़गारी की बात करते हैं अगर हिमाचल में बेरोज़गारी गत चार वर्षों में ही उत्पन्न हुई है तो उनको लोगों को बताना चाहिए की अगर बेरोज़गारी अभी आई तो आपके कार्यकाल में बेरोज़गार्री भते का शिगूफ़ा क्यों छोड़ा जिस भते को आप लोग कभी दे नही पाए ।

आज प्रत्येक हिमाचलवासी प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली से खुश हैं हर जगह विकास नज़र आ रहा है जिसका परिणाम गत महीनो पहले हुए पंचायत चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर लोगों ने दे दिया है व अब एक संसदीय व तीन विधानसभा के होने वाले चुनावों में भी हिमाचल की जागरुक जनता प्रमाणित करके दिखा देगी।

आज कांग्रेस कई गुटों में बंट कर रह गई है इनके कई नेता तो चाह कर भी चुनाव प्रचार नही कर पा रहे क्योंकि इनके नेता धमकाते हैं की अगर यह नेता विधानसभा क्षेत्र में आए तो हम चुनाव प्रचार से पीछे हट जाएँगे ।

कांग्रेस के मजबूर शीर्ष नेता भी सभी को एक करने में बिफ़ल रहे हैं आज हिमाचल में कांग्रेस पार्टी अपनी अपनी डफली अपना अपना राग के सिद्धांत पे काम कर रही है जिसे प्रदेश की जनता भली भाँति समझ चुकी है ।लोगों के सहयोग से भाजपा के प्रत्याशियों की विजय निश्चित है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...